बिजनौर, मई 16 -- चांदपुर में भीषण गर्मी से लोगो का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, तापमान से मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। घर से निकलने वाले लोग चेहरा समेत पूरा शरीर को ढककर चल रहे हैं, जिससे धूप से शरीर की सुरक्षा होती रहे। तेज धूप व गर्मी बढ़ गई है जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है वहीं लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया है। तपिश के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन भर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के साथ पुरवइया हवा भी चलना बंद हो जाने के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में गर्मी अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.