बुलंदशहर, मार्च 7 -- तापमान में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज होने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को ठंडी तेज हवाओं के साथ तेज धूप के भी लोगों को दर्शन हुए। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोत्तरी के बाद 27 पर पहुंचा। सुबह-शाम में हल्की ठंड का अहसास भी हुआ, लेकिन दोपहर के समय तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अब रोजाना तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंचेगा। मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी-गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं अब तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ ही धूप का असर तेज हो गया। दोपहर के समय तेज धूप से तपिश महसूस की गई। बुधवार के मुकाबले दिन काफी गर्म रहा। शाम ढलने पर मौसम ठंडा रहा। न्यूनतम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.