हापुड़, जुलाई 22 -- हापुड़ के मौसम मंगलवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही मौसम साफ था और तेज धूप खिली। जिससे लोगों को दोपहर में तेज धूप और उमस की वजह से परेशान होना पड़ा। तेज धूप की वजह से हापुड़ का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। हालांकि शाम को आसमान में हल्के बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से हापुड़ का मौसम सुहाना था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। लेकिन मंगलवार की सुबह से ही मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप खिली, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास हुआ। जबकि हवा में आद्र्रता होने के कारण लोगों को उमस का प्रकोप भी झेलना पड़ा। ऐसे में दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। धूप से बचने के लिए लोगों ने छाता व गमच्छे का सहारा लिया। हालांकि शाम को आसमान में हल्के बादल छान...