मुंगेर, मई 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। एक बार फिर मुंगेर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले में लू का असर देखा गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह 10 बजे के बाद से से ही तेज धूप निकल आई। दोपहर में गर्म हवा चलने से लू का प्रकोप रहा। शिनवार को को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर हल्की उत्तरी-पश्चिमी गर्म हवा चलती रही, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई। हवा की अधिकतम गति 7 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आज मुंगेर के तापमान में अंतर आने की संभावना कम है। इसके साथ ही दिनभर हल्की उत्तरी- पश्चिमी हवा चलेगी, जिसकी अधिकतम गति 5 किमी प्रति घंटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.