बांका, जनवरी 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार चल रही तेज और ठंडी हवाओं के कारण पूरे जिले में कनकनी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय जिलेवासीयों को ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। जबकि तेज हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं सड़कों और बाजारों में पहले की तुलना में आवाजाही कम नजर आ रही है। हालांकि ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और अधिक देखने को मिल रहा है, जहां गरीब और असहाय वर्ग को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष...