गंगापार, जनवरी 10 -- दूसरे दिन भी सुबह से ही मौसम साफ और धूप निकलने से काफी दिनों बाद कुछ राहत मिली। बाजारों में चहल पहल रही, लेकिन तेज गलन के आगे धूप भी बेअसर रही, जिससे दिन में भी लोग धूप के बावजूद कांपते रहे, हालांकि मवेशियों को धूप से क्षणिक राहत मिली। शुनिवार को भोर से ही मौसम साफ होने और सुबह से धूप निकलने के चलते क्षेत्र के वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर , मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों व विभिन्न बाजारों में चहल पहल तेज रही । सुबह से ही तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन गलन यथावत रहा। गलन के चलते मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बनी हुई है। पल पल बदलते मौसम के चलते वृद्धों, बीमारों को खास एहतियात बरतने की जरुरत तो है ही, साथ ही इंसानों से अधिक पालतू पशुओं और मवेशि...