आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़। भीषण गर्मी के चलते आम जन जीवन बेहाल हो गया था। वहीं गुरुवार की सुबह तेज गरज के साथ जिले में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खेत में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ भीग जाने से किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखी। इधर, पुरवा हवा के साथ ही जिले में उमश भरी गर्मी एक सप्ताह से पड़ रही थी। तेज धूप के चलते लोग धूप की तपीश से बेहाल थे। दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि होने से जन जीवन बेहाल हो गया था। बुधवार की रात से पछुआ हवा के साथ अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे। सुबह दस बजे से बूंदाबादी शुरू हुई। इसके बाद तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं अधिकतर किसानों के खेत में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ भीग गए, जिससे किसानों के चेहरे पर मायू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.