बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। मौसम के बदले मिजाज के कारण मंगलवार की सुबह शहर गांव तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान हैदरगढ़ व सतरिख थाना क्षेत्रों में तेज कड़क के साथ घरों पर आकाशीय बिजली गिरने से पांच मकानों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। घरों की बिजली की वायरिंग भी फुंक गई। इस घटना से पीड़ितों व ग्रामीणों में दहशत रही। छत पर गिरी थी बिजली: हैदरगढ़ संवाद के अनुसार मंगलवार की सुबह आंधी व बारिश के बीच तेज आवाज के साथ कस्बा हैदरगढ़ कस्बा के कोठी वार्ड निवासी संदीप कुमार पुत्र राधेश्याम के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। इसी वार्ड के निवासी अधिवक्ता अनिल मिश्र के आंगन में आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से छत में गड्ढा हो गया। उसका मलबा सीढ़ी पर बिखर गया। इसके साथ ही मकान की विद्युत वायरिंग एवं इन्वर्टर भी फुंक गए। आकाशीय बिजली की तेज आवाज ने संदीप के प...