फैजाबाद, फरवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। दो दिन हल्की बरसात के बाद बुधवार रात से घने कोहरे के कारण चारों तरफ अंधेरा फैल गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत हाईवे पर वाहन चालकों को हुई। रात भर वाहन रेंग कर चलते रहे। गुरुवार की सुबह 8 बजे तक लोगों को अपने वाहन को हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक ठंड का मौसम जाने के पहले एक बार घना कोहरा जरूर होता है। 10 बजे के बाद तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। जैसे-जैसे रात गहराती गई कोहरा घना होता गया। वाहनों के चक्के धीमी गति से चलने लगे। विवाह आयोजन में बाहर से आने वाले लोगों को रात में रुकना पड़ा । वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालुओं को भी कोहरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सभी लोगों का आवागमन ठप हो गया। दिन में भी लोग वाहनों की हेडलाइ...