आदित्यपुर, मार्च 18 -- आदित्यपुर। सोमवार शाम आंधी के कारण आरआईटी थाना क्षेत्र की इच्छापुर बस्ती में एक मोबाइल टावर टूटकर घर पर गिर पड़ा। इच्छापुर-ग्वालापाड़ा निवासी टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी बीएन प्रसाद के घर के बगल स्थित खाली प्लॉट पर मोबाइल टावर स्थापित है। सोमवार शाम आंधी के कारण टावर टूटकर बीएन प्रसाद के बालकनी से जा टकराया, जिससे उनके घर की बालकनी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। राहत की बात है कि जिस वक्त घटना घटी उस वक्त बालकनी में कोई नहीं था। बीएन प्रसाद ने बताया कि आंधी को देखते हुए उन्होंने अपनी कार को घर के अंदर खड़ी कर दी थी, नहीं तो कार भी क्षतिग्रस्त हो जाती। इधर, घटना को लेकर बीएन प्रसाद ने आरआईटी थाना को सूचित किया है। घर को हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉट में वर्षों से यह मोबाइल टावर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.