बुलंदशहर, मई 19 -- तेज आंधी से जिले में आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। दो दिन पूर्व आई आंधी से पेड़ों से आम की फसल झड़ गई है। किसानों को इससे मोटा नुकसान हुआ है। शिकारपुर क्षेत्र में काफी बागानों से कच्चा आम टूटने से किसान परेशान हैं। बाजारों में काफी कम दामों में यह आम जा रहा है। इस आम को बाजार में बेचना मुश्किल हो रहा है। शिकारपुर क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी बागान स्वामी ऋषिपाल शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि देर रात आई आंधी में बाग में आम झड़ गया है। उन्होंने बताया कि बाग में आम के 70-80 पेड़ हैं और इनमें काफी संख्या में आम लगे हुए थे। दो दिन पूर्व आई तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि काफी मात्रा में आम पेड़ से टूटकर जमीन पर गिर गए हैं। कम दामों में यह आम बाजारों में बेचा जा रहा है। आम टूटने से फसल क...