मोतिहारी, मई 14 -- चकिया, एक संवाददाता| नगर व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर शाम आई तेज आंधी के साथ बारिश ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं दूसरी ओर भारी नुक़सान पहुंचाया है। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर बड़े- बड़े पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। हाताहरपुर रोड में एक पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया जिससे बिजली का खंभा टूट गया। पेड़ के सड़क के बीचोंबीच गिरने से काफी देर तक आवागमन अवरूद्ध हो गया। तेज हवा और बारिश ने कई घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया है। पूरे शहर में सोलह घंटे तक विधुत आपूर्ति ठप्प रही। मौसम में आए बदलाव से तापमान में 5 से 7 डग्रिी सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार शाम में विधुत आपूर्ति पुनः बहाल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.