चतरा, अप्रैल 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिले में पिछले दो दिनों से आंधी-पानी के साथ हो रहे बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी-पानी के साथ बिजली भी कड़क रही है। गुरुवार को तीन बजे काफी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस आंधी-पानी के कारण सबसे अधिक नुकसान आम और महुआ के फसलों को हुआ। आम के अधिकांश टिकोरा और महुआ के कोची झड़कर नीचे गिर गये। पेंड़ को भी काफी नुकसान हुआ। इस आंधी में पेंड़ के कई टहनियां टूटकर गिर गये। इस संदर्भ में कृषि वैज्ञानिक रंजय सिंह ने बताया कि इस पानी से फायदा कम नुकसान अधिक है। हालांकि मौसम के करवट लेने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। इस बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है और हवा में नमी भी आ गयी है। वर्तमान समय में गेंहुं की आधी फसल कटी है और आधी फसल खेत में ही है। इसके अलावा जेठुआ सब्जी को भी काफी नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.