गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा, हिटी। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मौसम का मिजाज बदला। दोपहर तक कड़ी धूप थी। उसके बाद करीब दो बजे से तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बुधवार को ओलावृष्टि हुई थी। वहीं गुरुवार को कांडी प्रखंड के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। जिलांतर्गत कांडी प्रखंड के विभिन्न भागों में दोपहर दो बजे से बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हेंठार क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेंहू, सब्जी व आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रखंड के बलियारी, गड़ाखुर्द पंचायत में ओलावृष्टि व आंधी तूफान से कुछ अधिक नुकसान है। वहीं प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में ओलावृष्टि का प्रभाव नहीं है। किसान भोला मेहता, वीरेंद्र मेहता, गोपाल चंद्रवंशी, सर्जक मेहता, शंकर...