जौनपुर, अप्रैल 10 -- जौनपुर। जिले में गुरूवार की सुबह से ही बदली छायी थी। अचानक 11 बजे मौसम बदला और तेज आंधी के बाद बूंदाबादी शुरू हो गयी। ग्रामीण अंचलो में करीब बीस मिनट तक बारिश हुई। आंधी के बाद बारिश से मौसम में भी बदलाव आ गया। शहरी इलाके में पांच मिनट के लिए हल्की फूहार पड़ी। ग्रामीण अंचलों से मिली सूचना के मुताबिक किसानों के गेंहू के बोझ तेज हवा के कारण उड़ गए। किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आम के बौर भी काफी मात्रा में छर गए। छोटे-छोटे आम गिर गए। शहर में घरों के बाहर डाले गए कपड़े दूसरे के छतो पर उड़ के पहुंच गए। सड़क पर चलने वाले लोगों को आंधी में काफी समस्या हुई। मौसम के जानकारों का कहना है कि यह मौसम और भी खराब हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.