शाहजहांपुर, मई 8 -- तिलहर,संवाददाता। तेज हवा और बारिश के दौरान नगर में कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली के तारों, ई रिक्शा, दुकानों एवं बाइक पर पेड़ गिरने से जहां काफी नुकसान हुआ वहीं कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बारिश बंद होने के बाद पेड़ों को काटकर हटाने का कार्य शुरू हुआ। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप थी लेकिन अचानक दोपहर बाद मौसम बदल गया और तेज हवा चलने के साथ जमकर मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवा के कारण स्टेशन रोड पर स्थित कृषि गोदाम में लगे यूकेलिप्टस के कई पेड़ टूट कर स्टेशन रोड पर जा गिरे। पेड़ टूटकर स्टेशन रोड पर राधा टॉकीज के सामने स्थित दुकानों पर गिरने से हड़कंप मच गया। इसी दौरान उधर से घेरचौबा मोहल्ले का मनोज अपना ई रिक्शा लेकर जा रहा था जिसके ऊपर भी पेड़ गिर गया जिससे ई रिक्शा टूट गया और मनोज बाल-बाल बच गया। बहादुरगंज मोहल्ला के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.