संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद की नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। सरयू नदी लगातार एक सप्ताह से बढ़ रही है, तो वहीं अब कुआनो और राप्ती नदी के जलस्तर में भी वृद्धि शुरू हो गई। बुधवार को सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। नदी अब लाल निशान के करीब पहुंचने को आतुर है। बुधवार की शाम को नदी लाल निशान से महज 50 सेमी नीचे रही। जिस गति से जलस्तर में वद्धि हो रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन के भीतर नदी का जलस्तर लाल निशान को पार हो जाएगा। इससे धनघटा तहसील के करीब डेढ़ दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मड़राने लगा है। सरयू नदी बुधवार को दिन 10 सेमी बढ़ी। बिड़हर घाट में लगे गेज के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे के रिपोर्ट में नदी का जलस्तर 78.800 मीटर रहा तो शाम चार बजे के यह बढ़कर 78.900 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.