संतकबीरनगर, मार्च 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसकी वजह से गेहूं की बालियां सूखती जा रही हैं। मौसम की तल्खी का असर दूसरी फसलों पर भी पड़ने लगा है। यही हाल रहा तो एक पखवारे बाद गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों की नमी बनाए रखने की सलाह दी है। मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे का प्रयोग करने लगे हैं। रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है। तापमान के इस बढोत्तरी का सीधा असर फसलों पर भी पड़ने लगा है। सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को अपने फसल को बचाने के लिए हर सप्ताह सिंचाई करनी पड़ रही है। लहसुन, प्याज, पालक, बैगन और टम...