कौशाम्बी, अगस्त 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। यमुना में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे आधा दर्जन गांवों के लोगों को राहत मिलना शुरू हो गया है। दो दिन में यमुना का पानी लगभग पचास फीट नीचे खिसकने से कटैया पुल मार्ग खुल गया है। इससे लोगों ने आवागमन शुरू करते हुए राहत की सांस ली है। यही हाल पिपरहटा, मल्हीपुर व बड़हरी का भी है। पिछले सप्ताह यमुना में आई बाढ़ के चलते बड़हरी व कटैया, पिपरहटा गांवों का सम्पर्क टूट गया था। इन गांवों के लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा था। इसके अलावा पभोषा, मल्हीपुर आदि गांवों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो दिनों से यमुना का जल स्तर तेजी से घटने लगा। गुरुवार को पचास फीट जल स्तर घटने पर कटैया मार्ग पर स्थित किलनहाई नदी का पुल खुल गया। इससे आने-जाने में ग्रामीणों को राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.