रांची, नवम्बर 6 -- Jharkhand Weather Forecast: रांची सहित पूरे झारखंड में बुधवार को भी ठंड में वृद्धि हुई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिन ठंड में वृद्धि नहीं होगी। लेकिन, उसके बाद रांची समेत राज्य के अलग-अलग भागों का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी। सुबह में कनकनी रहेगी। रांची का बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, एक दिन पूर्व इसका तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी का न्यूनतम 12.9 डिग्री रहा। राज्य में पाकुड़ का तापमान सबसे अधिक 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिन में अच्छी धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य रहा। राज्य में चाईबासा का अधिकतम सर्वाधिक 32.8 डिग्री दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.