पटना, जनवरी 1 -- दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण गुरुवार को राजधानी और संपूर्ण क्रांति 11 घंटे से अधिक की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। वहीं 20802 मगध एक्सप्रेस आठ घंटे 31 मिनट और 12392 श्रमजीवी 5 घंटे 27 मिनट की देरी से आई। गुरुवार को एक भी विमान रद्द नहीं रहा। पटना आने वाला पहला विमान 10 मिनट की देरी से सुबह 9:50 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके अलावा पांच विमान देरी से आए और सात ने देरी से उड़ान भरी। सबसे अधिक देरी से कोलकाता से पटना आने वाली फ्लाइट 1 घंटा 10 मिनट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी अबभी जारी है। ट्रेन संख्या 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे 24 मिनट, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 11 घंटे 33 मिनट, 22362 अमृत भारत 11 घंटे 10 मिनट, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 8 घंटे 23 मिनट, 15657 ब्रह्मपुत्र में 5 घंटे 47 मिनट सहित 15 ट...