नई दिल्ली, फरवरी 24 -- इस महीने की शुरुआत में एक फॉरवर्ड एयर बेस पर लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारतीय वायुसेना (IAF) अपने पूरे तेजस बेड़े की गहन मेंटेनेंस जांच कर रही है। यह कथित घटना सात फरवरी को हुई थी। वायुसेना ने अबतक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने तेजस लड़ाकू विमान के क्षतिग्रस्त होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि यह घटना 'मामूली' थी।हादसा कैसे हुआ द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि टेकऑफ यानी उड़ान भरने के दौरान विमान रनवे से आगे निकल गया और पास के कीचड़ वाले हिस्से में फिसल गया। इस घटना में पायलट को चोटें आई हैं और विमान के एयरफ्रेम (ढांचे) को भी नुकसान पहुंचा है। पायलट को कितनी चोटें आई हैं, इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। ...