बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- राजगीर, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचेंगे। यहां बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजद के कार्यकर्ता दर्शन सह जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजद के प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार व गोलू यादव ने बताया कि इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करेंगे और पार्टी की मजबूती तथा विस्तार पर चर्चा करेंगे। राजद के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में राजगीर सहित पूरे जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। तेजस्वी यादव के राजगीर पहुंचने पर बस स्टैंड चौक पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.