पटना, मार्च 26 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ बुधवार को पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत अन्य परिजन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी की बेटी कात्यायनी का 27 मार्च को जन्मदिन है। लालू परिवार कोलकाता में कात्यायनी का जन्मदिन मनाएगा। लालू, तेजस्वी, राबड़ी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य बुधवार शाम को पटना एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो ने मीडिया से बात नहीं की। वे परिवार के संग कोलकाता के लिए रवाना हो गए। पश्चिम बंगाल की राजधानी में लालू परिवार कात्यायनी का बर्थडे गुरुवार को मनाएगा। कात्यायनी के दो साल पूरे होने वाले हैं। यह भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब केस में लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.