पटना, मार्च 6 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने दल में 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करें। पहले परिवारवाद से निकल दल में समाजवाद और डोमिसाइल लागू कर लें। उनके राज्यसभा सदस्य हरियाणा के हैं। विधिवत प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद जायसवाल गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि भाजपा का चलो गांव, चलो बूथ की ओर नारा के साथ अभियान चलेगा। पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय, जिला और प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में नहीं दिखेंगे, बल्कि गांव-गांव जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। डबल इंजन सरकार की ओर से नौकरी, रोजगार एवं विकास को लेकर की गई पहल की प्रशंसा की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मर्यादा तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टीका-टिप्पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.