पटना, फरवरी 7 -- बिहार के सहरसा जिले में एक पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोंक पर हुई लूटपाट का मामला गरमा गया है। अब राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस पूरी घटना का एक वीडियो शेयर कर नीतीश सरकार को घेरा है। राजद नेता तेजस्वी यादव अक्सर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहते हैं। हाल ही में तेजस्वी यादव ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात भी की थी। अब तेजस्वी यादव ने सहरसा में पेट्रोल पंप पर हुई सरेआम गुंडई और लूटपाट का वीडियो शेयर किया है। अपने एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, 'सहरसा में हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूटा। कमजोर और बेबस मुख्यमंत्री के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है। बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था के कारण प्रदेश...