पटना, जून 9 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव में नैतिक साहस होता, तो वे अपने माता-पिता के 15 सालों के शासन की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाते। लेकिन उन्हें भी पता है कि उस दौर में बिहार में जंगलराज, अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता के अलावा कुछ नहीं था। इसलिए वे आज उस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिनके जंगलराज और भ्रष्ट शासनकाल की यादें आज भी बिहार की जनता को खौफजदा कर देती हैं, उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी अब हमारे नेता नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं। पर जनता कुछ भी नहीं भूली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...