पटना, अगस्त 11 -- बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव से पहले बिहार के 5 दिग्गज नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नीतीश सरकार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पांच नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अररिया सांसद प्रदीप कुमार, बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह शामिल हैं। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जेड प्लस और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, प्रदीप सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को वाई प्लस जबकि नीरज कुमार को वाई श्रेणी सुरक्षा दिए जाने का निर्णय लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.