पटना, जून 23 -- राजद के विधायक रीतलाल यादव जेल में बंद हैं लेकिन, उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। विधायक समेत उनके सहयोगियों पर एक नया केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने रीतलाल के गांव में करीबियों के ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। गिरफ्तारी तो नहीं हुई लेकिन, पुलिस अब उनकी कुर्की जब्ती की तैयारी में जुट गई है। एक ठेकेदार के साथ मारपी और तोड़ फोड़ का मामला है। पटना के सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। ये लोग भागे फिर रहे हैं। दानापुर अनुमंडल अंतर्गत कोथवां गांव रात में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। अगर गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं हुआ तो न्यायालय से आदेश लेकर कुर्की जब्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उनके एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.