पटना, अक्टूबर 9 -- प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार की सभी 243 विधानसभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। गुरुवार को पार्टी ने 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसी के साथ चुनाव प्रचार अभियान की भी घोषणा कर दी गई। प्रशांत किशोर राजद नेता तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर से पार्टी का चुनावी अभियान शुरू होगा। इसी दिन लोकनायक जप्रकाश नारायण की जन्म जयंती है। प्रशांत किशोर दिन भर राघोपुर में रहेंगे। लोगों के बीच भ्रमण करेंगे और जन सुराज के उद्येश्यों से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव में पार्टी और इसके उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिलेगा। पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.