पटना, जनवरी 27 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि गोपालगंज में अब फिर डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। समूचे बिहार के लिए यह आपातकालीन परिस्थिति है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए राज में बिहार की बच्चियां एकदम असुरक्षित हैं। सत्ता संरक्षित अपराध होने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएं असहनीय, पीड़ादायक, डरावनी और सिहरन पैदा करने वाली हैं। मशीन और मशीनरी के दम पर जीती एनडीए सरकार को जागना होगा। बड़बोले नेता-मंत्री विपक्ष की जगह जनहितार्थ अपने कामकाज, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। तंत्र से जीती सरकार को संभलना होगा। अपराधी रूपी दानवों का संहार करें ताकि बेटियों की जान बच सके।

हिंद...