पटना, अप्रैल 18 -- भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सिर्फ स्वार्थ और सत्ता की भूख का गठजोड़ है। ये लोग विकास के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जीवन बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अभी प्रतीक्षालय कक्ष में ही रहना होगा। शुक्रवार को जारी बयान में प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार, अराजकता और पिछड़ेपन का प्रतीक है। लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार में विकास ठप रहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिहार को समृद्धि के नए अवसर दिए हैं। महागठबंधन के नेता केवल जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करते हैं, जबकि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलकर बिहार को प्रगति के पथ पर ले जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.