बेगुसराय, जून 29 -- बेगूसराय/ तेघड़ा, हिटी। तेघड़ा विधानसभा की गौड़ा-01 पंचायत में पंचायत अध्यक्ष रिक्की कुमार एवं बरौनी नगर परिषद वार्ड 06 के अध्यक्ष नीरज पटेल की अध्यक्षता में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसका संचालन तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने किया। जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में इस बार एनडीए का झंडा बुलंदी पर होगा। पांच वर्षों में तेघड़ा विधानसभा में महागठबंधन के लोगों ने हक और हुक़ूक़ के लिए कभी भी विधानसभा में आवाज नही उठायी। इसके विकास के लिए कोई रूप लेखा तैयार नहीं की। इसबार अतिपिछड़ा, दलित ,अल्पसंख्यक मन बनाये हुये हैं कि महागठबंधन को इसबार विधानसभा में उखाड़ फेकेंगे। प्रदेश सचिव रीना चौधरी ने कहा कि बेटियां 2005 से पहले घर से बाहर नहीं निकलती थी। अब बेटियां हर क्षेत्र में नौकरी कर रही हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.