बेगुसराय, मार्च 29 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट भवन के जल्द निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को अनुमंडल अधिवक्ता संघ एवं विधिज्ञ संघ के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय के समीप रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता अधिवक्ता प्रमोद सिंह एवं राजकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से की। संचालन अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने किया। भवन निर्माण नहीं होने से वकीलों की परेशानी बताते हुए अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तेघड़ा अनुमंडल का गठन वर्ष 1992 में हुआ। काफी संघर्षों के बाद वर्ष 2016 में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय की स्थापना की गई। किन्तु, सरकारी उदासीनता के कारण अब तक व्यवहार न्यायालय का अपना भवन नहीं बन पाया है। अभी तक अनुमंडल कार्यालय के संकीर्ण कमरों में ही न्यायालय कार्यों का संचालन हो रहा है। अधिवक्ता संजय कुमार ने कहा कि तेघड़ा में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.