अमरोहा, जून 28 -- जिले के गांवों में तेंदुए की बढ़ती दहशत के बीच तेंदुए ने जोया में बछिया को निवाला बना लिया। वहीं रजबपुर में तेंदुए ने जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव अलीपुर में गुरुवार रात तेंदुआ फिर से दिखाई देने के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण वन विभाग से पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। जोया क्षेत्र के गांव शेखूपुरा गुर्जर निवासी पेशे से मजदूर कलुवा का घर चुबका मार्ग पर है। शुक्रवार सुबह मजदूर के आंगन में बंधी बछिया पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पशुओं के रंभाने की आवाज पर कलुवा की पत्नी फूलजहां नींद से जागी तो बाहर जाकर देखा कि तेंदुआ बछिया पर हमला कर रहा है। इस पर फूलजहां की चीख निकल गई। दंपत्ति के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.