अमरोहा, सितम्बर 8 -- रजबपुर। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत खत्म नहीं हो रही है। अब तक कई गांवों में तेंदुआ देखा जा चुका है। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। वहीं, वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रहा है। पिंजरे खाली पड़े हैं। तेंदुए के शिकार से जुड़ा ताजा मामला क्षेत्र के गांव सलारपुर खालसा से जुड़ा है। गांव निवासी इरशाद रविवार दोपहर जंगल में अपनी बकरियां टहला रहे थे। उसी दौरान एक खेत से निकले तेंदुए ने घास चरते हुए बकरी का शिकार कर लिया। नजारा देख इरशाद ने शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। आहट सुनकर तेंदुआ बकरी को छोड़ भाग निकला। ग्रामीणों ने काफी तलाश की लेकिन तेंदुआ फिर दिखाई नहीं दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.