अमरोहा, मई 26 -- नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव दाउद सराय में ईंट भट्टे से वन विभाग को चकमा देकर भागे तेंदुए ने अब गांव अलीपुर कलां में पालतु कुत्ते को शिकार बना लिया। इतना ही नहीं इसके साथ ही नीलगाय के झुंड पर भी हमला किया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना देते हुए जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को नौगावां सादात क्षेत्र के गांव दाउद सराय में तेंदुआ देखा गया था। शोर मचाने पर वह काफी साल से बंद पड़े ईंट भट्ठे में छुप गया था। लेकिन, रात में किसी समय वह वन विभाग की टीम को चकमा देकर वहां से भाग निकला था। लिहाजा, रविवार को वन विभाग ने वहां से पिंजरा और जाल हटा लिया था। इसके बाद रविवार शाम तेंदुए ने क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में एक पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। गांव निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.