बहराइच, फरवरी 5 -- मोतीपुर, संवाददाता। सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चहलवा ग्राम पंचायत के निषाद नगर में तेंदुए के हमले में आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सोमवार को हुई घटना के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत निषाद नगर निवासी सुभाष का आठ वर्षीय पुत्र अरुण सोमवार को अपने घर के बाहर निकला था। इसी दौरान तेंदुए ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। बच्चे को ले जाते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तेंदुए का पीछा किया। लेकिन तबतक तेंदुआ बच्चों को मार चुका था। इसके बाद से पूरे गांव में गम व गुस्सा है। घटना के बाद गुरुवार क...