बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- सूरतगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के लालपुर करौता और बतनेरा गांवों में चार दिन से तेंदुए की दहशत है। खेत तो कभी सड़क के किनारे ग्रामीण तेंदुआ देखने का दावा कर रहे हैं। फतेहपुर व रामनगर रेंज के वन विभाग के कर्मचारी लगातार कांबिंग कर रहे हैं। तेंदुए की दहशत से बच्चे जहां घरों में रविवार दुबके रहे, वहीं किसान भी खेतों में कामकाज करना छोड़ दिया है। डीएफओ के निर्देश पर टीमें जगह जगह पगचिन्ह के सैंपल ले रहे हैं। हालांकि अभी तक तेंदुए के पगचिन्ह नहीं मिले हैं। करीब 20 गांवों के लोग रात को लाठी डण्डा लेकर रतजगा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार चौथे दिन भी तेंदुआ देखा गया। इससे पूर्व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता गांव निवासी श्रीकेशन दो दिन पूर्व अपनी बेटी नीलम के साथ खेत में धान काट रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.