वाराणसी, जून 2 -- चिरईगांव, संवाद। बराई गांव में शुक्रवार की रात तेंदुए के दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। वे अलसुबह और दिन ढलने के बाद बहुत जरूरी होने पर समूह में खेतों की ओर जा रहे हैं। इसके अलावा रात में टीम बनाकर पशुओं की निगरानी कर रहे हैं। गांव के सूबेदार यादव, गुड्डू यादव, अमन यादव, अभिलेष राजभर, सन्तोष यादव और हरिहर ने आरोप लगाय कि वन विभाग की टीम रविवार को नजर नहीं आई। तेंदुए की सूचना मिलने के बाद शनिवार को वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सर्च अभियान चलाकर लौट गई थी। या था लेकिन रविवार की सुबह वन विभाग की लौट गई। उधर क्षेत्रीय रेंजर संजय कुमार का दावा है कि सूचना मिलने पर बराई गांव में टीम ने सर्च अभियान चलाया था। रविवार को भी अभियान जारी था। इसके लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। प्रधान पंकज गिरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.