सहरसा, फरवरी 9 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा मटेश्वर धाम कांठो बलवाहाट मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। 15 से 17 फरवरी तक चलने वाले इस भव्य महोत्सव का मुख्य राजकीय आयोजन 16 फरवरी को होगा। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव की अंतिम रूपरेखा तैयार कर ली गई है तथा देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष भक्ति संगीत की प्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्य एवं चर्चित पार्श्व गायिका भाव्या पंडित की प्रस्तुति महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। शिव विवाह रथ यात्रा से होगा शुभारंभ: तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज 15 फरवरी को पारंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.