नई दिल्ली, फरवरी 13 -- शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो शुक्रवार को रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर फिल्म रिलीज हुई है जिसको लेकर काफी समय से बज था। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक दिन पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी मुंबई में। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और उनके परिवार वाले या करीबी दोस्त भी आए थे। शाहिद के साथ इस दौरान पत्नी मीरा कपूर थीं जो जूलियट की टी शर्ट पहने आई थीं, वहीं तृप्ति के लिए उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी आए।करोड़ों की गाड़ी में बैठ तृप्ति की फिल्म देखने गए सैम की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सैम अपनी लग्जरी गाड़ी पोर्शे लेकर आए। इसी गाड़ी में वह कई बार तृप्ति के साथ ड्राइविंग पर नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी का बेस मॉडल 2.11 करोड़ है और टॉप मॉडल 4.26 करोड़ की है...