गया, फरवरी 21 -- मगध विश्वविद्यालय ने शनिवार को स्नातक (बीए/बीएससी/बीकॉम) तृतीय खंड से जुड़े अनुत्तीर्ण छात्रों को अंतिम अवसर देते हुए विशेष परीक्षा की घोषणा की है। यह परीक्षा सत्र 2022-25 (स्पेशल) के अंतर्गत आयोजित होगी। इसमें सत्र 2022-25, 2021-24 और 2020-23 के वैसे विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जो तृतीय खंड में अनुत्तीर्ण रहे हैं। लेकिन, प्रथम व द्वितीय खंड उत्तीर्ण कर चुके है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि परीक्षा प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से 25 फरवरी से सात मार्च तक भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 1370 रुपये और एससी/एसटी/बीसी-1 वर्ग के लिए 1190 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी व पासवर्ड के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च से शुरू होने वाली यह परीक्षा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.