नई दिल्ली, फरवरी 7 -- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े नायक रहे 14 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने जिम्बाब्वे के हरारे में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए वैभव ने केवल 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसने भारत की जीत की राह पूरी तरह आसान कर दी। वैभव की इस विस्फोटक पारी में 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी और यूथ वनडे में सर्वाधिक छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिससे वह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाल...