नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नवंबर 2025 में श्रीलंका को चक्रवात दित्वा ने बुरी तरह प्रभावित किया। इस प्राकृतिक आपदा से देश में भयंकर बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। हजारों लोग प्रभावित हुए, सैकड़ों की मौत हुई और सड़कें, पुल तथा रेलवे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। श्रीलंका सरकार ने आपदा के बाद पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी। इसमें चीन और भारत ने सबसे आगे बढ़कर सहायता प्रदान की। इस बीच श्रीलंका ने सोमवार को चक्रवात दित्वा से क्षतिग्रस्त हुए पुलों और रेलवे पटरियों के पुनर्निर्माण के लिए चीन से तत्काल सहायता मांगी। दरअसल, चक्रवात के कारण श्रीलंका में भारी बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस कारण ॉआपदा प्रबंधन क्षमता पर भारी दबाव पड़ा है। ऐसे में श्रीलंका के विदेश...