अल्मोड़ा, मार्च 27 -- द्वाराहाट, संवाददाता। शीतलापुष्कर वार्ड निवासी तुषार मठपाल एक अप्रैल से 40 दिन की यात्रा में संगीत और आध्यात्म के विशेषज्ञ के रूप में यूरोप जाएंगे। इस पर स्थानीय लोगों में खुशी है। बनारस घराने से संगीत की शिक्षा प्राप्त तुषार ने बताया कि रेसपिरो योगा एंड म्यूजिक कम्यूनिटी इटली और स्पेस योगा संगठन जर्मनी के आमंत्रण पर यूरोप के 27 देश जिनमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, नीदरलैंड, डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे, हंगरी, स्वीडन, रोमानिया आदि में वह प्रस्तुति देंगे। तुषार यूरोप के देशों में संगीत, आध्यातम की कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह उत्तराखंड के धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की जानकारी से भी यूरोपीयन नागरिकों को रूबरू कराएंग...