बिहारशरीफ, मई 13 -- खेलो इंडिया: तुषार चौधरी ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पर जमाया कब्जा कीर्ति यादव ने चोट से शानदार वापसी कर जीता स्वर्ण पदक राजगीर में यूपी के दोनों सितारों की बेमिसाल जीत खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भारोत्तोलन में बढ़िया प्रदर्शन तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक फोटो: खेल 05: राजगीर खेल अकादमी में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। राजगीर, निज प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के तुषार चौधरी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स राजगीर में भारोत्तोलन की प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं यूपी की कीर्ति यादव ने भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, एक साल पुरानी गंभीर चोट के बाद वापसी कर रही यूपी की कीर्ति ...