देहरादून, मार्च 17 -- तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को तीरंदाजी और घुड़सवारी एरिना का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणान, तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन, तुलाज़ इंस्टिट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी) डॉ. राघव गर्ग, और तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर रमन कौशल ने किया। इस दौरान खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। जिनमें घुड़सवारी में प्रशुक जैन और बुरहान तथा तीरंदाजी में मयंक गौतम और विराज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम भी हैं। उन्होंने छात्रों को असफलताओं से सीखने और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में अधिक से अधिक अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रजिस्ट्रार विजय कुमार उपाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.