देहरादून, दिसम्बर 23 -- तुलाज इंस्टीट्यूट में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. जगमोहन सिंह राणा की उपस्थिति में भारत बोध-आईकेएस राष्ट्रीय परीक्षा 2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर संकाय संवाद आयोजित हुआ तथा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रो. अनीता रावत ने भी अपने विचार साझा किए। अंत में प्रो. राणा ने गणित विभाग के संकाय सदस्यों को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं छात्रों की सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...