फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शनिवार को सुबह 3:30 बजे के वक्त फतेहगढ़ नगर धार्मिक उल्लास से सराबोर हो गया। मौका था तुलसी-शालिगराम विवाह का। फतेहगढ़ सब्जी मंडी से शालिगराम की बारात निकली तो सैकड़ों बाराती पुण्य के भागीदार बने। बारात में भगवान गणेश, रिद्धि-सिद्धि के स्वरूप भी शोभायमान थे। बैंड बाजे की स्वर लहरियों पर नाचते गाते भक्त आगे बढ़े। बरगदियाघाट (जनवासे) में पूजा अर्चना के साथ भगवान शालिगराम-तुलसी एक दूजे के हो गए। फतेहगढ़ में तुलसी विवाह पर भव्य छटा थी। रात भर तैयारी के बाद सुबह करीब 3:30 बजे सज धजकर भगवान शालिगराम रथ पर सवार होकर निकले। शाालिगराम की बारात में सभी देवी देवता शामिल थे। इनमें राधा-कृष्ण का स्वरूप खासा शोभायमान रहा। मुख्य मार्गो पर निकली इस शोभायात्रा में तड़के ही लोग छतों पर पहुंच गए और पुष्पवर्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.